क्या हमने कभी एकांत में बैठकर कभी यह सोचा है या सोचने का प्रयास भी किया है कि मानव जन्म हमें क्यों मिला है । चौरासी लाख योनियों में भ्रमण करते हुए और इस लम्बी यात्रा में जलचर, नभचर, थलचर और वनस्पति बनने के बाद हमें मानव जीवन मिला है । मानव जीवनरूपी यह अदभुत मौका परम कृपालु और परम दयालु परमपिता ने हम पर कृपा और दया करके हमें प्रदान किया है । मानव जीवनरूपी यह मौका इसलिए अदभुत है क्योंकि चौरासी लाख योनियों के चक्रव्यूह से सदा सदा के लिए छूटने का एवं मुक्त होने का यह एकमात्र साधन है ।
पूरा लेख नीचे सुने।:-
