आज का ज्ञान:- भरोसा और उम्मीद

आज का ज्ञान:- भरोसा और उम्मीद

भरोसा और उम्मीद इंसान की छिपी हुई शक्तियां है जो उसको खास बनती है जब इंसान उसे जागृत कर लेता है तो सब कुछ बदल जाता है। खुद पे भरोसे का रूप ही भगवान पे भरोसा है। जिसका भरोसा दृढ़ होता है वो हर असंभव कार्य को भी संभव कर देता है उसे पता भी नहीं चलता।

जिंदगी में आप जो भी करना चाहते है या पाना चाहते है उसके लिए आपको भरोसा करना पड़ता है अपने सपनो पे। इसी तरह अध्यात्म जगत की दुनिया में सब कुछ अदृश्य होता है जब तक आपका भरोसा भगवान पे नहीं हो जाता। लेकिन जब अटूट भरोसे का और जगमगाती उम्मीदों का सहारा होता है , तब आप वो देखते है जो हर कोई नहीं देखा सकता।

भरोसा और उम्मीद ही वह शक्ति है,
जिससे आप अदृश्य को भी देख सकते हैं,
और अविश्वसनीय पर भी विश्वास कर सकते हैं,
और असंभव को भी संभव बना सकते है!!

तो अपनी छुपी हुए इन शक्तियों को पहचानिये भरोसा और उम्मीद आपके जीवन में कभी अंधकार नहीं लता चाहे आप अकेले ही क्यों न हो। क्युकी उस भगवान का साथ हमेशा आपके साथ अदृश्य रूप से रहता है।

https://youtu.be/fp9LJTyJBtQ
Leave your comment
Comment
Name
Email