भागवत मिशन (Bhagwat Mission )

भागवत मिशन (Bhagwat Mission ) Claimed

श्रीमद्भागवत का प्रसार , अध्यात्म से जीवन को जोड़ना

Average Reviews

Photos

Description

भागवत मिशन एक धार्मिक-आध्यात्मिक संस्था (Religious Organization) है और ये NGO भी है। जो ऑफिसियल रजिस्टर्ड है SHREE BHAGWAT MISSION TRUST नाम से .

Year of Registration: 1994

मिशन:- श्रीमद्भागवत का प्रसार , अध्यात्म से जीवन को जोड़ना

आध्यात्मिक वक्ता:-  श्री मृदुल कृष्ण गोस्वामी जी

श्री गौरव कृष्ण गोस्वामी जी

प्राचीन विरासत(Ancient legacy) :-

भागवत मिशन(bhagwat mission) ट्रस्ट प्राचीन विरासत के साथ सम्पन्न स्वामी श्री हरिदासी साम्प्रदय के आधिकारिक प्रवक्ता – गुरु के देख रेख के अंतर्गत है। जैसा की इनके नाम से आपको पता चल रहा होगा इनका लक्ष्य क्या है। श्रीमद्भागवत जी का प्रसार करना और सभी लोगो तक इस ग्रन्थ के अनमोल सन्देश को फैलाना है। जिसे मानव जाति जीवन के जीने के सही ढंग को समझ सके। अध्यात्म से जुड़कर जीवन को सही दिशा दे सके।

श्रीमद्भागवत जी के प्रवक्ता :-

श्रद्धेय आचार्य श्री मृदुल कृष्ण गोस्वामीजी और श्रद्धेय आचार्य श्री गौरव कृष्ण गोस्वामीजी श्री स्वामी हरिदासजी के वंश से है। वृन्दावन श्री बांके बिहारी मंदिर के प्रसिद्ध श्रीमद् भागवत कथा के वक्ता और सेवा आचार्य है. ये दोनों विश्व प्रसिद्द है। इनके द्वारा हज़ारो कथाये हो चुकी है और ये प्रवाह आज भी निरंतर चल रही है . जिन्होंने बहुत ही सुंदर ढंग से दुनिया को आध्यात्मिक जीवन शैली प्राप्त करने के लिए विनम्र दृष्टिकोण दिया है।

Shri Gaurav krishna & Mridul Goswami ji

द भागवत मिशन फाउंडेशन सदस्य :-

इसमें कई सदस्य है जो अपनी कला से योगदान देते है। जैसे संगीत बजाने वाले , कथा के साज सजा करने वाले , डिजिटल टीम जो सब तक जानकारी पहुंचते है , और अन्य भी कई सहायक जो विशाल आयोजन को सम्पन करवाने में मदद करते है।

सेवा :-

द भागवत मिशन फाउंडेशन द्वारा कथा के साथ ही कई अन्य खास सेवा समय समय पर की जाती है। जो की अतुलय है। इस ट्रस्ट के अंदर गौ सेवा भी की जाती है। इनकी गौशाला का नाम श्री राधा रानी गौशाला है जो की वृन्दावन में ही है। और असमर्थ लोगो को दान दिया जाता है जैसे वस्त्र दान , भोजन दान आदि।

संपर्क :-

श्रीमद्भागवत या श्री राम कथा कराने के लिए आप अगर संपर्क करना चाहते है तो भगवत मिशन की ऑफिसियल वेबसाइट पे जाकर कर सकते है या यहाँ नीचे जो नंबर मजूद है उसपे जाकर कर सकते है।

verified सोशल मीडिया चैनल :-

कृपया निचे दिए गए भागवत मिशन के verified social media channel को ही फॉलो, लाइक , सब्सक्राइब और डोनेशन(दान) करे। क्यकि आजकल सोशल मीडिया पे बहुत ही आसानी से नकली प्रोफाइल्स बना ली जाती है। जिसके माध्यम से गलत जानकारी के साथ ही आपसे गलत तरीके से बात चीत और डोनेशन(दान ) ली जा सकती है। bhagwat mission social accounts are:

  • Facebook
  • Twitter

आने वाले कार्यक्रम(upcoming events):-

इस पेज के event tab पे जाकर आप भागवत मिशन लेटेस्ट इवेंट आध्यात्मिक कार्यक्रम के बारे में जान सकते है .

ज्ञान के शब्द:-

भागवत मिशन के फेसबुक पेज से आप हर रोज़ word of wisdom पढ़ सकते है। Sample are given below:-

Word of Wisdom By Gaurav krishna goswami ji
Word of Wisdom By Mridul krishna goswami ji

हमारी विरासत की छोटी से कोशिश है की जो संस्था या संत अध्यात्म से लोगो को जोड़ने की कोशिश कर रहे है तो उनकी जानकरी verified(वेरिफ़िएड) तरीके से आज और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाया जाये जिसे वो अध्यात्म से जुड़ कर सही दिशा की ओर चल सके। उनका विश्वास और मजबूत हो अपनी संस्कृति की तरफ जो हम सभी को विरासत में मिली है।

Statistic

1705 Views
5 Ratings
0 Favorite
1 Share

Related Listings