इस बार ओणम का त्योहार 08 सितंबर को मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार ओणम का त्योहार भाद्रपद और आश्विन माह में मनाया जाता है।
मलयालम सौर कैलेंडर के अनुसार ओणम का त्योहर चिंगम माह में शिरुवोणम नक्षत्र में माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार इसे श्रावण नक्षत्र कहते हैं।
ऐसी मान्यता है कि ओणम के दिन राजा बलि अपनी प्रजा से मिलने पृथ्वी लोक पर आते हैं और नगर-नगर का भ्रमण करते हैं।
पृथ्वी लोक के वासी अपने राजा का स्वागत करने के लिए अपने घरों की साज सज्जा करते हैं।–
दक्षिण भारत में विशेष रूप से केरल में ओणम का त्योहार राजा बलि के सालभर में एक बार थिरुवोणम नक्षत्र के दौरान अपनी प्रजा से मिलने के लिए पाताल लोक से पृथ्वी पर आने का उत्सव है।